सरकारें ठीक काम कर रहीं, व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्तः रविकांत गर्ग
वर्चुअल बैठक में अनेक निर्णय, नौ अगस्त को व्यापारी दिवस और सम्मान समारोह
Mathura, Uttar Pradesh, India. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीयपदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में 22 प्रदेशों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने निर्णय लिया है कि संपूर्ण देश में हर स्तर पर उद्यमी और व्यापारी के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करेंगे। प्रत्येक राज्य, जनपद, नगर, महानगर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाइयों का गठन करके उसे सशक्त बनाएंगे। नौ अगस्त को देश के विभिन्न प्रदेशों में व्यापारी दिवस और सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। विशिष्ट प्रतिभा एवं उद्योग व्यापार में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले तथा व्यापारिक संगठनों में कार्य करके संगठन को व्यापक आधार देने वाले भामाशाहों का सम्मान करेंगे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने देश के सभी भामाशाह, व्यापारी एवं उद्यमी बंधुओं से आग्रह किया है कि 10 करोड़ से अधिक छोटे-बड़े व्यापारी, कारोबारी, उद्यमी, छोटे दुकानदारों को एक सूत्र में पिरोकर शक्ति के रूप में खड़ा करेंगे। इस महाअभियान में सहयोगी बने अपनी शक्ति और सामर्थ्य का प्रयोग करें। श्री गर्ग ने कहा कि व्यापारी और उद्यमी समाज, देश और प्रदेशों की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। वर्तमान की केंद्र और प्रदेश की सरकारें उद्योग और व्यापार की प्रगति के लिए कार्य करने वाली सरकारें हैं, परंतु कुछ कानून और व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण देश का यह समाज उत्पीड़ित और परेशानियों का सामना कर रहा है, जिसका हम सबको मिलकर समाधान करना है।
राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन में सहयोग देने वालों की सराहना की। भविष्य के लिए संकल्पित, संघर्षशील और दृढ़ निश्चय करके मजबूती से आगे बढ़ने वाला नेतृत्व बनने के लिए सराहना की।
बैठक का संचालन वरिष्ठ महामंत्री गोपाल मोर हैदराबाद (तेलंगाना) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ध्रुव अग्रवाल नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा किया गया। बैठक में जगदीश बेरीवाल नई दिल्ली, अरुण अग्रवाल जयपुर राजस्थान, राजकुमार मित्तल आसनसोल पश्चिम बंगाल, विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता एवं राजीव कुमार जैन हरियाणा, कुंज बिहारी सिंघानिया कोलकाता, संजय बंसल जम्मू कश्मीर, प्यारेलाल सेठ पंजाब, राज किशोर अग्रवाल मध्य प्रदेश, अरुण अग्रवाल बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश, योगेश कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़, विजय कुमार खण्डेलवाल उड़ीसा, किशोर टांक एवं अरुण अग्रवाल राजस्थान, सुमित कुमार शर्मा हिमाचल प्रदेश, गौरीशंकर गोयल सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल, सांवरमल अग्रवाल तिनसुकिया असम, राम कुमार गोयल, राकेश कुमार बंधु, अशोक कुमार गुप्ता सभी नई दिल्ली, मनोज अग्रवाल तेलंगाना, श्रवण कुमार देबुका, संजय चौधरी, अमित साहू एवं आर के सोनी सभी झारखंड, धनराजकेला एवं शिव कोठारी गुजरात, श्याम अग्रवाल उत्तराखंड, मुरारी लाल फतेहपुरिया आगरा उत्तर प्रदेश, किशन चौधरी उत्तर प्रदेश, नीरज गर्ग गाजियाबाद, अनिल जिभ काटे महाराष्ट्र, संजीव अग्रवाल चेन्नई तमिलनाडु आदि ने विचार प्रकट किए।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Spin Dynasty Casino Delivers Generous Bonuses and Bigger Jackpots for Players in Canada - November 1, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026