Agra, Uttar Pradesh, India. विश्व रिकॉर्ड धारी होम्योपैथिक डॉक्टकर पार्थसारथी शर्मा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। डॉ. पार्थ सारथी को सर्वाधिक मरीजों के उपचार करने पर चैंपियंस ऑफ द यूनिवर्स अवार्ड दिया गया है। इसके साथ ही उनका नाम यूनिवर्सल अचीवर्स बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं फ्यूचर कलाम बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है।
अब तक 15 लाख से अधिक मरीज देखने का रिकॉर्ड
डॉक्टर पार्थसारथी शर्मा 1993 से जयपुर हाउस स्थित पूज्य पृथ्वी चंद चैरिटेबल होम्योपैथिक औषधालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लगातार चिकित्सा सेवा करते हुए अब तक 15 लाख से ज्यादा मरीज देखने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। डॉक्टर पार्थसारथी आगरा शहर के ऐसे चिकित्सक हैं जिनका नाम 1998 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पहले से ही दर्ज हैं।

आगरा को गौरवान्वित किया
डॉ. शर्मा की उपलब्धियों को देखते हुए यह प्रमाण पत्र फाउंडर चेयरमैन यूनिवर्सल अचीवर्स बुक ऑफ रिकॉर्ड, फ्यूचर कलाम बुक ऑफ रिकॉर्ड डॉक्टर बाबू बालाकृष्णन ने जारी किया है। संस्था का मुख्यालय चेन्नई में है। डॉक्टर शर्मा की उपलब्धि पर आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने आगरा को गौरवान्वित किया है।

- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026