Agra, Uttar Pradesh, India. पंजाब में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। प्रधानमंत्री का काफिला पुल पर 20 मिनट तक रुका रहा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने फोन नहीं उठाया। हालांकि ने पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर दिया है लेकिन पूरे देश में पंजाब सरकार की किरकिरी हो रही है। इस बारे में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 17 मिनट 22 सेकेंड्स का है। वीडियो की शुरुआत राम-राम जय सियाराम, भारत माता की जय, वंदे मातरम से की गई है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बृज क्षेत्र के महामंत्री सत्येन्द्र त्यागी ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया है। वे वीडियो में कह रहे हैं- पंजाब सरकार, चन्नी सरकार, कांग्रेस सरकार द्वारा रैली में जाने से मोदी जी को रोका गया। मोदी जी को जान से मारने के लिए पूरी रचना की ताकि देश पर दोबारा से कांग्रेस सरकार वही अपनी पुरानी नीतियों के हिसाब से राज कर सके। इस मुद्दे को लेकर आपके बीच में आया हूँ।
सत्येन्द्र त्यागी ने कहा है- चन्नी से कहना चाहता हूं कि वह मोदी जी को इतना डरपोक समझता है। मोदी जी से लड़ने के लिए सौ जन्म लेने पड़ेंगे। मोदी जी को मारने से पहले 125 करोड़ देशवासी और हम जैसे हजारों कार्यकर्ताओं को मारना पड़ेगा। तुम्हें जानकारी नहीं है कि घर-घर मोदी, हर घर मोदी है, हर कार्यकर्ता मोदी है। यदि मोदी जी को कुछ हो जाता तो पूरे देश में हाहाकार मच जाता। हम जैसे कार्यकर्ता जीने लायक नहीं रहते है। देश के प्रधानमंत्री किसी पार्टी और व्यक्ति विशेष के नहीं होते हैं। वे पूरे देश के प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने कहा है- प्रधानमंत्री पूरे विश्व में डंका बजा चुके हैं। पंजाब में व्यक्तिगत लाभ के लिए इतनी बुरी बात की। प्रधानमंत्री का फोन नहीं उठाया। मोदी ने फोन किया तो बिल में जाकर छिप गया। मोदी जी ऐसे शख्स हैं जो हजारों लाखों साल में एक बार जन्म लेते हैं। मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाएंगे। चन्नी, एक बार यूपी में आकर दिखा। घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति चन्नी में 11 जूते मारेगा उसे 11 लाख रुपये दूंगा। एक जूता एक लाख रुपये का। साथ ही कहा है- अगर मेरे हाथ पड़ गया तो सौ जूते मारूंगा।
https://www.facebook.com/profile.php?id=100042224798023
घोषणा- वीडियो में किसी भी व्यक्ति के लिए की गई अभद्र भाषा का हम समर्थन नहीं करते हैं।
- लाइफटाइम निःशुल्क ओपीडी एवं ऑनलाइन परामर्श सेवा – गरीब व ज़रूरतमंदों के लिए समर्पित - May 31, 2025
- एल्सटॉम के मेट्रो ट्रेनसेट् और सिग्नलिंग सिस्टम से बदलेगी कानपुर की मोबिलिटी, कॉरिडोर-1 की रेवेन्यू सर्विस का विस्तार - May 31, 2025
- लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर इंदौर में अपना दल (एस) का भव्य आयोजन - May 31, 2025