Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के पार्षद हेमंत अग्रवाल के भाई शिव कुमार अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड गई। हेमंत अग्रवाल ने बताया कि रात के समय अचानक पेट में दर्द उठा था। परिजनों ने इसकी सूचना छोटे भाई हेमंत अग्रवाल को दी। कृष्णापुरी निवासी हेमंत अग्रवाल उन्हें रात में ही लेकर आगरा के लिए रवाना हो गये। रास्ते में ही दम तोड दिया।
भाजपा सभासद की इलाज के दौरान मथुरा में मौत
नयति हास्पीटल में चल रहा था इलाज
भारतीय जनता पार्टी के पटियाली मंडल उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत के नामित सभासद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। विगत कई दिनों से उनका मथुरा के नयति अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की दोपहर बाद तीन बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने ही कस्बा के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने उनके आवास पर पहुंच गये। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व सभासद राजमोहन गुप्ता (43) की विगत चार दिनों से तबीयत खराब थी। परिजनों ने उन्हें नयति अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया था। दोपहर तीन बजे उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
- मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा, कहा- ‘पीडीए अब सहेगा नहीं’ - July 11, 2026
- राम मंदिर में चढ़ावे मामले पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान: कहा- यह घटना हमारे लिए कलंक, सिस्टम में होगा सुधार - July 11, 2026
- धार्मिक विरासत का संगम: आगरा के बेलनगंज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का आगाज, भक्तों से जुड़ने की अपील - July 11, 2026