ट्विटर इंडिया के लगभग 200 कर्मचारियों से आधिकारिक ईमेल और आंतरिक स्लैक और ग्रुप चैट का एक्सेस वापस ले लिया गया है। ट्विटर इंडिया पर अपनी नौकरी गंवाने वाले कुछ कर्मचारियों ने आईएएनएस को बताया कि जब उन्होंने शुक्रवार को घर से अपने सिस्टम में लॉग इन किया, तो उन्होंने पाया कि कंपनी ने उनसे एक्सेस वापस ले लिया है। बता दें कि ट्विटर अभी भी वर्क-फ्रॉम-होम मोड में है।
उन्होंने कहा, अब हम सब्जेक्ट लाइन के साथ ईमेल का इंतजार कर रहे है। अगर आपकी नौकरी प्रभावित होती है, तो आपको कंपनी द्वारा बताए गए अनुसार, पर्सनल ईमेल के जरिए अगले चरणों के साथ एक सूचना प्राप्त होगी। हम अपने बरखास्तगी वेतन आदि के बारे में अनजान हैं।
ट्विटर के स्लैक और ग्रुप चैट में कर्मचारियों ने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इंटरनल कॉम्यूनिकेशन की कमी के बारे में शिकायत की थी, जब मस्क ने पिछले सप्ताह नए सीईओ के रूप में पदभार संभाला था।
प्रभावित कार्यकर्ताओं ने आईएएनएस को बताया, ट्विटर इंडिया पर इतने साल बिताने के बाद, मस्क के पदभार संभालने के बाद से हमें अमानवीय तरीकों से बर्खास्त कर दिया गया।
कुछ कर्मचारी, जो अभी भी ट्विटर इंडिया के साथ काम कर रहे हैं। वह भी छंटनी के डर में जी रहे हैं। कर्मचारियों को लगता है कि मस्क के नेतृत्व में यह जल्द ही होगा।
नए सीईओ एलन मस्क का लक्ष्य अपने 7,600 कर्मचारियों में से लगभग आधे, 3,800 के करीब कर्मचारियों की कटौती करना है।
कंपनी के अनुसार ट्विटर के कार्यालयों में कर्मचारी बैज की पहुंच पहले ही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
ट्विटर ने अपने इंटरनल मेमो में कहा, प्रत्येक कर्मचारी के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और कस्टमर डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता के लिए, हमारे कार्यालय अस्थायी रूप से बंद रहेंगे और सभी बैज एक्सेस निलंबित कर दिए जाएंगे। यदि आप किसी कार्यालय में हैं या कार्यालय जा रहे हैं, तो कृपया घर लौट आएं।
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026