वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने काशी में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का लोकार्पण किया है। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी भी मौजूद रहे।
6,611 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात
वाराणसी के दौरे पर पीएम मोदी आज बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत न्यू टर्मिनल भवन का शिलान्यास और वाराणसी से ही 5 राज्यों को करीब 6,611 करोड़ रुपये की 24 प्रोजेक्ट की सौगात भी देंगे।
पीएम मोदी अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान वे स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन और आवास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुरू किए गए नए निःशुल्क भोजन कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकते हैं।
पीएम मोदी करेंगे रोड शो
पीएम मोदी अपने वाराणसी के दौरे के दौरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे विस्तार और भवन की आधारशिला रखने वाले हैं। इसके साथ ही वह गिलट बाजार से अतुलानंद तक रोड शो करेंगे। सिगरा स्टेडियम में जनसभा करेंगे।
गंगा पर रेल-रोड पुल को मिली मंजूरी
वाराणसी दौरे से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हम काशी के लोगों की सुविधा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गंगा पर रेल-रोड पुल को मंजूरी दी गई है। इससे न सिर्फ तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे।’
करीब 2642 करोड़ आएगी लागत
सरकार के अनुसार, इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 2,642 करोड़ रुपये होगी। इसे चार सालों में पूरा किया जाएगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण का अनुरूप है।
- आगरा किले में गूंजा महाराजा सूरजमल का जयघोष, विजय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवंत हुआ गौरवशाली इतिहास - June 13, 2026
- Agra News: 16वीं ‘नमन काव्य गोष्ठी’ में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, कवियों ने महाराजा सूरजमल के पराक्रम का किया गुणगान - June 13, 2026
- असम: जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवानों की शहादत से देश स्तब्ध - June 13, 2026