पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने फ़लस्तीन के लोगों के प्रति अपना समर्थन ज़ाहिर किया है. उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि मैं एक स्वतंत्र फ़लस्तीन के वैश्विक वादे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एकबार फिर दोहराता हूं.
मुसलमानों के पवित्र महीने रमज़ान के आख़िरी जुमे के मौके पर शहबाज़ शरीफ़ ने एक संदेश में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह यह आश्वस्त करे कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समझौते सही तरह से लागू हों.
पीएम शहबाज शरीफ़ ने शुक्रवार को कहा कि भारत और इसराइल के क्रमश: कश्मीर और फ़लस्तीन पर अवैध क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने से स्थायी शांति की उम्मीद की जा सकती है.
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ‘हर साल, इस दिन मुसलमान, यहूदी सुरक्षाबलों के बर्बर हमलों और हिंसा की खिलाफ़त करते हैं और पाकिस्तान की आवाज़ भी न्याय के साथ है.’
पीएम शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान फ़लस्तीनी लोगों के साथ हो रहे उत्पीड़न की निंदा करता है.
उन्होंने कहा कि हम फ़लस्तीनियों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. यह समय अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए निर्दोष फ़लस्तीनियों की ज़िंदगी की रक्षा करने और अंतर्राष्ट्रीय क़ानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर को सुरक्षित रखने का है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी फ़लस्तीनियों के प्रति अपना समर्थन जताया है.
उन्होंने ट्वीट किया है- “आज अल-कुद्स के मौक़े पर, हम फ़लस्तीनियों के प्रति अपनी एकजुटता जताना चाहते हैं. फ़लस्तीनियों के खिलाफ़ हो रही हिंसा में हम उनके साथ हैं. ”
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026