आगरा: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां होटल अमर विलास में यूनिकॉन कंपनीज के स्टार्टअप कान्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। स्टार्ट अप की संस्कृति में लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने निवेशकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोई भी यूनिकॉन कंपनी बिना निवेशकों के आगे नहीं बढ़ती है। सरकार हर सहयोग को तैयार है। युवा आगे आएं, यूपी को 2029 तक एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
योगी ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया दुनिया में पहचान बना चुका है। हमारे देश में अनेक यूनिकॉन हैं। 15 हजार से अधिक स्टार्ट अप यूपी में हैं। सात हजार ऐसे हैं, जो महिलाओं के हैं। उन्होंने जीवन के अलग-अलग फील्ड में कुछ नया करके दिखाया है। उप्र जैसे राज्य में फिजिक्स वाला यूनिकॉन बन गया। जहां तकनीकी के बारे में लोग कम जानते हैं, वहां भी फिजिक्स वाला को जानते हैं। यह दिखाता है कि विचारों के साथ तकनीकी जुड़ती है तो परिणाम आते हैं।
महाकुंभ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुंभ के माध्यम से हमने अब तक 28 हजार से अधिक लोगों को परिवारों को मिलाया। महाकुंभ में 25 से 30 लाख लोग की क्षमता है। वहां करोड़ों लोग पहुंचे। हमने बसें, ट्रेन चलाईं, उन्हें वापस भेजा, प्रवास की सुविधा दी। इसके बाद उनके साथ संवाद स्थापित किया। परिवार वालों के बात करके सभी को उनके घरों को सुरक्षित भेजा। यह तकनीकी का ही परिणाम है। यदि तकनीक नहीं होती तो शायद न हो पाता।
स्टार्टअप की बात करते हुए योगी ने कहा कि हम लोगों ने इलेक्ट्रिक बसें सभी शहरों में स्टार्ट कीं। गोरखपुर में पांच से 40 बसें की गईं। अब प्रदेश के शहरों के आसपास के गांवों को भी बसें चलाई जा रही हैं। इलेक्ट्रिक बस बनाने वालों के लिए हमने अनुदान देने की पॉलिसी बनाई है। इसमें कई प्रस्ताव भी हमारे पास आए हैं। अकेले यूपी को डेढ़ लाख बसें चाहिए। जो भी आएगा उसके सामने इतना बड़ा मार्केट है। बहुत डिमांड है। नई संभावना है। कृषि के क्षेत्र में हम कार्य कर रहे हैं।
अभी हमारे किसानों को अच्छा बीज मिलने में कठिनाई है। बाजार, वेयर हाउस की कमी है। यह सभी चीजें मिल जाएं फूड प्रोसेसिंग और निर्यात से जोड़ दें तो तीन गुना बढ़ जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। टेली कंसल्टेशन शुरू कर दिया। हमारे 36 जनपदों में आइसीयू का एक भी बेड नहीं था। अब हालत देख लें। जीवन के अलग-अलग क्षेत्र में हम बहुत कार्य कर सकते हैं।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026