Panchang

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, देश-विदेश का इतिहास, आज भीकाजी कामा का जन्मदिन

ENTERTAINMENT Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान

जिंदगी ने सवाल बदल डाले, वक्त ने सब हालात बदल डाले

हम तो आज भी वही हैं, जो कल थे बस लोगों ने अपने ख़याल बदल डाले…

पञ्चाङ्ग            

तिथि                        • तृतीया ०८:२९ तक

तदुपरांत                   • चतुर्थी

मास                         • आश्विन कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • माँ सन्तोषी जी, माँ वैभव लक्ष्मी जी

                               • चतुर्थी श्राद्ध

                               • विनायक संकष्टी चतुर्थी

सूर्योदय                    • ०६:०७ बजे

सूर्यास्त                    • १८:१२ बजे

चन्द्रोदय                   • २०:१९ बजे

चन्द्रास्त                    • ०८:५४ तक

दिनमान                   • १२घं ०४मि ५७से

मध्याह्न                    • १२:१० बजे

रात्रिमान                  • ११घं ५५मि २९से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • उत्तराफाल्गुनी

चंद्र राशि                  • मीन ०६:४४ तक

तदुपरांत                  • मेष

नक्षत्र पद                 • च४- अश्वनी ०८:५४ तक

                              • च१- भरणी  १५:२२ तक

                              • च२- भरणी २२:११ तक

                              • च३- भरणी २८:५१+

                              • च४- भरणी

योग                        • व्याघात १४:०९ तक

तदुपरांत                  • हर्षण

सर्वार्थसिद्धि योग      • ०६:०७ से ०८:५४ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४६ से १२:३४ तक

विजय मुहूर्त             • १४:११ से १४:५९ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १८:०० से १८:२४ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३२+ से २९:२०+ तक

दिशाशूल                 • पश्चिम

राहुकाल                  • १०:३९ से १२:१० तक

भद्रा                        • ०६:०७ से ०८:२९ तक

अग्निवास                • आकाश ०८:२९ तक

तदुपरांत                  • पाताल

स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)         \

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 २५ सितम्बर शनिवार, पञ्चमी श्राद्ध।

👉🏻 २६ सितम्बर रविवार, षष्ठी श्राद्ध।

👉🏻 २७ सितम्बर सोमवार, रोहिणी व्रत।

👉🏻 २८ सितम्बर मंगलवार, सप्तमी श्राद्ध, कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण।

👉🏻 २९ सितम्बर, बुधवार, अष्टमी श्राद्ध, जीवित पुत्रिका व्रत।

👉🏻 ३० सितम्बर गुरुवार, नवमी

आज के दिन का इतिहास

1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा।

1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 – घाना ने संविधान अपनाया।

1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।

2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

2007 – म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।

कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।

मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।

2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

आज जन्मदिन

1856 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।

1861 – भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।

1925 – औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।

1950 – मोहिन्दर अमरनाथ – भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1963 – पंकज पचौरी – वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार।

1979 – अमीरा शाह – भारतीय उद्यमी हैं जो मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर की प्रबन्ध निदेशक हैं।

1971 – लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।

1940 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh