पश्चिम बंगाल और सिक्किम में करीब 50 ठिकानों पर CBI की टीम ने छापा मारा। कोलकाता, दार्जीलिंग और सिलीगुड़ी में कार्रवाई हुई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के लिए सरकारी अधिकारियों समेत 24 लोगों पर आरोप लगाया गया है। दो लोगों को डिटेन किया गया है।
16 अधिकारियों समेत 24 लोग नामजद
गंगटोक में CBI अधिकारी ने बताया कि FIR में 16 अधिकारियों समेत 24 लोगों के नाम हैं, जो कथित रूप से रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर देश में ना रहने वाले लोगों को पासपोर्ट जारी कर रहे थे।
कैश के साथ सीनियर ऑफिसर डिटेन
जांच एजेंसी ने गंगटोक पासपोर्ट सेवा केंद्र के वरिष्ठ अधीक्षक गौतम कुमार साहा को एक होटल एजेंट के साथ हिरासत में लिया है। एजेंसी ने साहा के पास से 1 लाख 90 हजार रुपए कैश भी बरामद किया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बालिका शिक्षा की ‘क्रांति’ के 18 साल: लखनऊ में गूँजी ‘एजुकेट गर्ल्स’ की सफलता की कहानी; डिप्टी CM ने सराहा जमीनी संघर्ष - March 27, 2026
- अयोध्या की विरासत पर आधुनिक तकनीक का निखार: नागेश्वर नाथ से भरत कुंड तक, रोशनी में नहाए सिद्ध पीठ - March 27, 2026
- कन्नौज: मंत्री असीम अरुण का ‘अनुशासन’ अवतार; अधिकारियों के न पहुँचने पर कार्यक्रम छोड़ लौटे, DM को पत्र लिख दी ‘नसीहत’ - March 27, 2026