कल सूरत कोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे के भीतर नोटिफिकेशन आ गया है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में कोर्ट ने राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी।
आज दोपहर में लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन भी आ गया। कांग्रेस पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। हाल में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।
2024 से पहले कांग्रेस में जान फूंकने की यह कवायद मानी जा रही थी। इसको लेकर सकारात्मक बातें कही जा रही थीं लेकिन आज राहुल को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
उधर, कांग्रेस ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कहा कि उनके नेता को सच बोलने की सजा दी गई
लोकसभा सचिवालय ने मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद ये राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का नोटिस जारी कर दिया है।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026