परम गुरुदेव रतन चंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
धर्मसभा में संत आवास बनाने की घोषणा, जयकारों से आकाश गुंजायमान किया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन परम श्रद्धेय रत्न चंद जी महाराज का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। एसएस जैन समिति लोहामण्डी द्वारा गुरुदेव रत्न चंद जी महाराज की शोभायात्रा डॉ. पूजा ज्योति जी महाराज साहब के मंगल पाठ के साथ प्रारंभ हुई। इस दौरान एक व्यक्ति ने हिंदू धर्म छोड़ जैन धर्म अंगीकार किया। कहा गया कि गुरुदेव रतन चंद जी महाराज ने लोहामंडी को सोना मंडी बना दिया है।
इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ धर्मप्रेमियों ने गुरुदेव की भक्ति में भजन गाए। गुरुदेव के जयकारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया।
रेलवे फाटक से शुरू हुई शोभा यात्रा खातीपाड़ा रोड, पौधशाला, सब्जी मंडी, बलदेवगंज, लोहामंडी चौराहा होती हुई पूज्य पृथ्वी चन्द्र स्मृति भवन जयपुर हाउस पहुँची। अनेक जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न प्रकार की प्रभावना का वितरण किया गया। शोभायात्रा के लाभार्थी मुकेश जैन, सुनीत जैन पारस पल्स के परिवारीजन रहे। शोभायात्रा का संचालन सुशील जैन ने किया।
पूज्य पृथ्वीचंद स्मृति भवन पर शोभायात्रा की अगवानी योगेश कुमार जैन, अजीत कुमार जैन आदि ने की। धर्म सभा का आयोजन किया गया। रत्न मुनि गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने परम गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉक्टर पूजा ज्योति जी महाराज ने कहा कि महापुरुषों का जीवन सदैव प्रेरणादायक होता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही कल्याण संभव है।

जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संदेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि परम गुरुदेव का आगरा पर विशेष कृपा रही। उन्होंने यहां पर अनेक लोगों को न केवल जैन बनाया वरन उनमें धर्म के संस्कार भी रोपे। मूर्ति पूजक श्री संघ के राजकुमार जैन ने कहा कि गुरुदेव ने सच्चा मार्ग दिखाया। आज भी समाज मानव सेवा के लिए अग्रसित है।
एस एस जैन ट्रस्ट मोतीकटरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि गुरुदेव ने लोहामंडी को सोने की मंडी बनाया। हम सब गुरुदेव के प्रति अपना श्रद्धा भाव रखते हुए एकजुट होकर सभी कार्यों को करेंगे। मुकेश जैन भी विचार रखे। सुशील जैन ने संचालन करते हुए कहा कि गुरुदेव के प्रति निष्ठा जताई।
इस दौरान एक संत विहार आवास बनाने का घोषणा की गई। गुरुदेव की जयंती के उपलक्ष में अजय कुमार वर्मा ने जैन धर्म अंगीकार किया। आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन, एस एस जैन ट्रस्ट के महामंत्री राजेश सकलेचा, जिनेंद्र कुमार जैन,प्रदीप चौरड़िया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
परम गुरु जैन युवा समिति के समस्त सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तन मन धन से पूरा सहयोग प्रदान किया। श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में भाग लिया। समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
सुशील जैन, संदेश जैन, योगेश जैन, सुभाष चंद जैन, प्रतीक जैन, अतुल जैन, अमित जैन, विवेक जैन, रोहित जैन, सौरभ जैन बॉबी, पंकज जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, सुबोध जैन, नीरज जैन, आनंद जैन, अजय जैन, रवि जैन, सौरभ जैन, वरुण जैन, महेंद्र जैन, विनोद जैन, मुकेश जैन, सुनीत जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, कोमल जैन, सुप्रिया जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, दीप्ति जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- यूपी के गाजियाबाद में हिंदूवादी गए थे औरंगज़ेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने, पोत आये 1857 की आज़ादी के अग्रदूत बहादुर शाह जफर की पेंटिंग - April 18, 2025
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025