purushottam khandelwal MLA

105वीं जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर रहे भाजपाई, देखें तस्वीरें

NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India.  एकात्म मानववाद के प्रणेता व जन संघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जन्मजयंती पर भाजपाई कई कार्यक्रम कर रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, डॉ. पार्थसारथी शर्मा,  मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पार्षद श्यामवीर सिंह, टीएन सिंह चौहान, महामंत्री मनीष अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा, मुकेश पालीवाल, सुधीर गोयल, संध्या जोशी, प्रवीना राजावत, जवाहर सिंह चौधरी,  भूरी सिंह राजपूत, अनिरुद्ध भदौरिया, सुरेश राजपाल, ओमप्रकाश गोला, मोहिनी शर्मा, सिंपल अग्रवाल, केके चतुर्वेदी, प्रदीप कौशिक, सुधीर चौबे,  राकेश मित्तल और भाजपा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बूथ पर पं, दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते केके भारद्वाज एवं अन्य।

आगरा दक्षिण विधानसभा के बूथ नंबर 45 दुर्गा मंदिर बालाजीपुरम पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखें। मुख्य वक्ता भाजपा नेता के के भारद्वाज ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का केंद्र मानव था, वे कहते थे जंजीर की ताकत बढ़ानी है तो उसकी सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करना होगा। वे राजनीतिक लोकतंत्र से ज्यादा सामाजिक लोकतंत्र को महत्वपूर्ण मानते थे।

शिवाजी मंडल महामंत्री गिरीश भारद्वाज ने कहा जब विश्व साम्यवाद व पूंजीवाद के बीच डोल रहा था तब उन्होंने अंत्योदय रूपी समाज दर्शन प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रासंगिक है। भाजपा नेता ठाकुर राजेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा वे  भारतीय दर्शन के महान विचारक और प्रचारक थे। इस दौरान रमेश चंद्र शर्मा दूरा वाले, शिवाजी मंडल महामंत्री ग्रीस भारद्वाज, राजेन्द्र सिकरवार ,पंडित गोपाल दास शास्त्री, संतोष कुमार दुबे, अंशु दीक्षित ब्रजराज सिकरवार, यशपाल शुक्ला,जगपाल सिंह भदोरिया, राजेश सिकरवार,दीपक भारद्वाज, राहुल भारद्वाज आदि प्रमुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बेबीरानी मौर्य का स्वागत करते पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भरत शर्मा आदि।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बेबीरानी मौर्य का विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने स्वागत किया। विधायक खंडेलवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। स्वागत करने वालों से अशोक पिपल, भरत शर्मा, प्रेमदास, अजय चौहान, इरफान कुरैशी, रिषभ गुप्ता, नितिन गुप्ता, दिनेश कुशवाह, राजीव त्रिपाठी, प्रशांत कुमार आदि भी थे।

Dr. Bhanu Pratap Singh