आगरा। श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटू धाम) की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी 14वां वार्षिक उत्सव श्री श्याम तीज महोत्सव 12 नवंबर, गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर शुक्रवार को कमला नगर स्थित होटल बीबी ग्रैंड में आयोजित उद्घोषणा समारोह में कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। शुभारंभ महंत सिद्धिनाथ (कामख्या देवी मंदिर, गुवाहटी ) ने श्याम बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया ।
संरक्षक वीरेंद्र सिंह मेड़तवाल तथा संस्थापक राहुल बंसल ने बताया कि श्री श्याम आस्था परिवार लगातार 14 वर्षों से श्री श्याम तीज महोत्सव के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। इस वर्ष भी महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि भक्ति को सेवा से जोड़कर समाज में सहयोग, करुणा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है।
महोत्सव से पूर्व 10 नवंबर को आमंत्रण एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रावतपाड़ा स्थित श्री मनःकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। श्रद्धालु बाबा श्याम को निशान अर्पित कर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।
ऑडिटर विपुल वर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को शाम 5 बजे से पार्क वैली अपार्टमेंट, बैनाारा फैक्ट्री के पास, बोदला में श्री श्याम नाम की मेहंदी एवं अरदास-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के नाम की मेहंदी लगाकर भक्ति और आस्था के रंग में रंगेंगे तथा सामूहिक अरदास और संकीर्तन के माध्यम से महोत्सव के लिए बाबा श्याम से मंगलकामना करेंगे।
अध्यक्ष दिव्य मेड़तवाल एवं कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि 12 नवंबर को हरीपर्वत स्थित एमडी जैन मैदान में शाम 4 बजे से भव्य श्री श्याम अखाड़ा प्रारंभ होगा। बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां मधुर संकीर्तन के साथ इत्र एवं पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेगी।
विपिन मित्तल और सुमित मित्तल (किरावली) ने जानकारी दी कि महोत्सव में वृंदावन की श्रीजी सखी, भजन सम्राट सौरभ शर्मा कोलकाता, भजन सम्राट राज पारीक कोलकाता, परविंदर पलक हरियाणा, कुंज बिहारी दास वृंदावन, नरेश खत्री, अनूप गोयल, राजा सांवरिया और त्रिलोकी शर्मा अपने मधुर कंठ से बाबा श्याम का अखंड संकीर्तन करेंगे। संगीत व्यवस्था अंकित म्यूजिशियन द्वारा की जाएगी।
पाध्यक्ष अजय बंसल एवं नितेश अग्रवाल मई ने बताया कि श्याम अखाड़े में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को श्रद्धा, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भक्ति के साथ सेवा का संकल्प
अनुराग अग्रवाल और निपुण अग्रवाल ने जानकारी दी कि श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटू धाम) का मूल उद्देश्य बाबा श्याम की भक्ति को सेवा से जोड़ना है। संस्था द्वारा वर्षभर विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जाती हैं। शुक्ल पक्ष एकादशी पर प्रतिमाह खाटू धाम में संकीर्तन, मासिक अनाथालय भोजनालय सेवा एवं भजन सेवा, आगरा से खाटू धाम की वार्षिक पैदल डाक निशान यात्रा, प्रतिमाह खाटू श्याम पूजा-अर्चना एवं अर्पण, नियमित गौशाला में गौ सेवा, वार्षिक निशुल्क खाटू धाम यात्रा तथा सूरकूटी में मासिक भजन सेवा जैसे सेवा कार्य संस्था के संकल्प का हिस्सा हैं।
ये रहे उपस्थित
उद्घोषणा समारोह में मार्गदर्शक सुनील जैन, महामंत्री आयुष जैन, महासचिव राजीव तिवारी, संगठन मंत्री अंकित अग्रवाल, गोपाल, धर्म, रोहित, सचिन, सतीश, जगदीश, नीरज, रामगोपाल, मुकेश पाल, अनुज सिंघल, श्याम विश्वास, विष्णु अग्रवाल राधे-राधे आदि उपस्थित रहे।
- आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा टला: इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में गिरा छत का प्लास्टर, सभी बच्चे सुरक्षित शिफ्ट - August 21, 2026
- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, 20 जुलाई के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुए पैलेट गन इस्तेमाल मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर - August 21, 2026
- ”ऊपर से आया है एफआईआर न दर्ज करने का आदेश”: दिल्ली पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, पीड़ित परिवार के साथ धरने पर अड़े - August 21, 2026