लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किये जाने से किसान आंदोलन के अंदर एक नई ऊर्जा आई है क्योंकि इन तथाकथित राजनीतिक चंदों के नाम पर जो लोग पिछले दरवाजे से भाजपा की हथेली गरम करके खेती-किसानी से जुड़े कारोबारों पर क़ब्ज़ा करके अपना व्यापारिक स्वार्थ साधना चाहते थे, अब वो भाजपा को चंदा नहीं देंगे। भाजपा पैसे के लालच में गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर का जो हक़ मार रही थी, वो सब अब धीरे-धीरे ख़त्म होगा।
प्रिय किसान-मज़दूर भाइयों
‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किये जाने से किसान आंदोलन के अंदर एक नई ऊर्जा आई है क्योंकि इन तथाकथित राजनीतिक चंदों के नाम पर जो लोग पिछले दरवाज़े से भाजपा की हथेली गरम करके खेती-किसानी से जुड़े कारोबारों पर…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 16, 2024
अब ये बात किसानों-मज़दूरों व भाजपा विरोधी लोगों द्वारा देश के हर गाँव, गली, मोहल्ले तक पहुंचनी चाहिए कि ‘भ्रष्ट भाजपा’ कैसे अमीरों से पैसे लेकर आम जनता के खिलाफ साजिश रचती है और भावनात्मक रूप से भोली-भाली आम जनता का शोषण करके अपना उल्लू सीधा करती है। पैसे लेकर सवाल पूछने के झूठे आरोपों पर जब किसी सांसद की सदस्यता जा सकती है, तो पैसे लेकर किसान-मज़दूर विरोधी नीतियाँ बनाने पर तो भाजपा के सभी सांसदों की सामूहिक सदस्यता चली जानी चाहिए। ‘दाने बांटकर खेत लूटनेवाली भाजपा’ का मुखौटा अब उतर गया है। जनता जीतेगी, भाजपा हारेगी! हम सब साथ हैं!
भाजपाई राजनीति भ्रष्टाचार के कितने गहरे पाताल में जा चुकी है? भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है भाजपा
भाजपा (BJP) को दबे-छिपे मिले पैसों की ये गगनचुंबी इमारत बता रही है कि भाजपाई राजनीति भ्रष्टाचार के कितने गहरे पाताल में जा चुकी है? भाजपा भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है।
भाजपा को दबे-छिपे मिले पैसों की ये गगनचुंबी इमारत बता रही है कि भाजपाई राजनीति भ्रष्टाचार के कितने गहरे पाताल में जा चुकी है।
भाजपा भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है। pic.twitter.com/rLlqtzYp0j
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 16, 2024
अन्नदाता भगवान रूपी किसानों का घोर अपमान किया
सपा विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी एक्स पर कहा किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों को एमएसपी तो दिया नहीं अलबत्ते आंदोलनकारी किसानों के रास्ते में पहले कील-कांटे बिछाए फिर लाठी चार्ज, बुलेट (रबर) से फायरिंग व ड्रोन द्वारा आंसू गैस छोड़कर अन्नदाता भगवान रूपी किसानों का घोर अपमान जरूर किया। केंद्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक कृत्य की घोर निंदा करता हूं।
सरकार ने किसानों को एमएसपी तो दिया नहीं अलबत्ते आंदोलनकारी किसानों के रास्ते में पहले कील-कांटे बिछाए फिर लाठी चार्ज, बुलेट (रबर) से फायरिंग व ड्रोन द्वारा आंसू गैस छोड़कर अन्नदाता भगवान रूपी किसानों का घोर अपमान जरूर किया। केंद्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक कृत्य की…
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) February 16, 2024
-एजेंसी
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026