पैगम्बर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ने निलंबित नूपुर शर्मा को पाकिस्तान के एक पत्रकार तहा सिद्दीकी का समर्थन मिला है। इससे पहले नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स और पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने भी नूपुर शर्मा के पक्ष में बयान दिए थे।
पाकिस्तानी मूल के विदेशी पत्रकार ने क्या कहा?
पाकिस्तानी मूल के पत्रकार तहा सिद्दीकी ने नूपुर शर्मा के समर्थन में ट्वीट किया है। तहा ने लिखा है कि ‘नूपुर शर्मा और भाजपा पर हमला करने की बजाय हदीस की पुष्टि क्यों नहीं करते। मुस्लिम नेताओं को इसके लिए आगे आना चाहिए और अगर ये गलत है तो इसे तुरंत बुखारी से हटा देना चाहिए जिससे कोई भी मजाक नहीं बना पाएगा।’ तहा न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्जियन, अलजजीरा और फ्रांस-24 जैसे मीडिया हाउस के लिए लिखते हैं।
नीदरलैंड के सांसद दे चुके हैं समर्थन
इससे पहले नीदरलैंड के सांसद सांसद गिर्ट विल्डर्स ने कहा था, ‘यह बहुत हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। भारत क्यों माफी मांगे?’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता है। यह चीजों और ज्यादा खराब कर देता है। इसलिए भारत के मेरे मित्रों आप मुस्लिम देशों की धमकी में नहीं आएं। आजादी के लिए खड़े हों और अपनी नेता नुपूर शर्मा के बचाव में गर्व महसूस करें।’
पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने क्या कहा था?
पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह ने भी नूपुर शर्मा के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा को धमकियां मिल रही हैं। पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।’
-एजेंसियां
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले लखनऊ की सड़कों पर उतरी सपा: हजरतगंज चौराहे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कार्यकर्ता को गोद में उठाकर भागी पुलिस - November 1, 2026