ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उनके पूर्व पति गुलाम हैदर के बीच चल रही ‘डिजिटल वॉर’ में सीमा ने बड़ी बढ़त बना ली है। कानूनी लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन सोशल मीडिया के मोर्चे पर गुलाम हैदर अब पूरी तरह हार मानता नजर आ रहा है। एक तरफ जहाँ सीमा हैदर यूट्यूब के जरिए लाखों की कमाई कर सचिन मीणा का घर चला रही हैं और नया मकान बनवा चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ गुलाम हैदर अब हताश होकर सोशल मीडिया से गायब हो गया है।
व्यूज की दौड़ में पिछड़ा गुलाम
सीमा के भारत आने के बाद गुलाम हैदर ने भी फेसबुक और यूट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह अक्सर लाइव आकर सीमा को कोसता था या बच्चों की वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगाता था। शुरुआत में लोगों ने उसकी झुंझलाहट को देखा और उसे खूब व्यूज भी मिले, जिससे उसे अच्छी कमाई हुई। लेकिन समय के साथ गुलाम के कंटेंट में दोहराव आने लगा और उसके फॉलोअर्स कम होने लगे।
पिछले एक महीने से गुलाम ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो पोस्ट नहीं किया है, जबकि सीमा हैदर अब एक पेशेवर व्लॉगर बन चुकी हैं।
यूट्यूब की कमाई से बदला सचिन का नसीब
सीमा हैदर के वीडियो न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी खूब देखे जा रहे हैं। अपनी इसी डिजिटल लोकप्रियता के दम पर उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपना नया पक्का मकान बना लिया है। सीमा ने हाल ही में संकेत दिया कि उनकी यूट्यूब इनकम से ही परिवार का पालन-पोषण हो रहा है। फिलहाल, सीमा अपने छठे बच्चे की मां बनने वाली हैं और उनका सोशल मीडिया ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।
- आगरा में 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का समापन; तीन स्टेट अवॉर्डी सहित 18 शिल्पी सम्मानित - February 14, 2026
- आगरा कॉलेज में गूंजा ‘मातृभाषा में न्याय’ का संकल्प; विधि शिक्षा को हिंदी से जोड़ने पर मंथन - February 14, 2026
- इकरार, इजहार और उपहार: आगरा के कपल्स पर चढ़ा वेलेंटाइन का खुमार, ‘तुम से हम’ के सफर का मना रहे उत्सव - February 14, 2026