पाकिस्तान में एक अंडरवर्ल्ड डॉन की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने गोली मारकर अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की हत्या की है। सरफराज खान की हत्या लाहौर में हुई है।
अमीर सरफराज भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या में शामिल था। अमीर सरफराज पर आरोप था कि ISI के इशारे पर पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत की हत्या की थी।
बता दें कि सरबजीत को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की सेना ने गिरफ्तार किया था। सरबजीत को जेल में रखा गया था, जहां उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि मौत की सजा पाए दो पाकिस्तानी कैदी अमीर सरफराज उर्फ तांबा और मुदस्सर ने मई 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत पर हमला किया था, इस हमले में सरबजीत की मौत हो गई थी।
1990 में अनजाने में ही पाकिस्तान पहुंच गए थे सरबजीत
बता दें कि सरबजीत सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे तरनतारन जिले के भिखीविंड गांव के रहने वाले किसान थे. 30 अगस्त 1990 को वह अनजाने में पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गए थे. यहां उन्हें पाकिस्तान आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया. लाहौर और फैसलाबाद में हुए बम धमाके का आरोपी बनाकर सरबजीत सिंह को जेल में बंद कर दिया गया.
इस बम हमले में 14 लोगों की जान गई थी. 1991 में बम धमाके आरोप में सरबजीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई थी. सरबजीत सिंह पर लाहौर की कोट लखपत जेल में कैदियों ने हमला कर दिया था, इसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया.
-एजेंसी
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले — ‘जो अपना चुनाव हार गए, वे खुद को सीएम के रूप में देखने की उम्मीद करते हैं’ - August 30, 2026
- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल के सफल करियर के बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर साझा की भावुक यात्रा - August 30, 2026
- गोरखपुर हमें स्पेन जैसा लागेला…बीजेपी सांसद रवि किशन का भाषण सुन ठहाके लगाने लगे सीएम योगी, वीडियो वायरल - August 30, 2026