अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि क्वाड के ज़रिए भारत के साथ अमेरिका के संबंध 2023 में और बेहतर हुए.
उन्होंने कहा कि न केवल भारत बल्कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी अमेरिका के संबंध गहरे हुए हैं.
एंटनी ब्लिंकन बुधवार को वाशिंगटन के विदेश विभाग में आयोजित वर्षांत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ”हमने भारत के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है. हमने क्वाड के ज़रिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग को और बेहतर बनाया है.
अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडन ने इस साल जून में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी. उसके बाद नई दिल्ली में आयोजित जी20 की बैठक में भाग लेने बाइडन आए थे.
चीन के आक्रामक व्यवहार से निपटने के लिए इन अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2017 में क्वाड की स्थापना की थी. यह 2007 में स्थापित ‘क्वार्डिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (QSD) से ही विकसित हुई थी.
Compiled: up18 News
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026