सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम विवाह की सजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। रामपुर मनिहारान इलाके में मंगलवार को अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे 24 वर्षीय शिव कुमार की उसके सगे साले ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
क्या है मामला?
मृतक शिव कुमार शामली के खेड़ी बैरागी गांव का निवासी था। उसने चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था, जिससे पत्नी के परिजन काफी समय से नाराज चल रहे थे। मंगलवार को शिव कुमार अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने सहारनपुर आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही वे कार से घर के लिए निकले, रास्ते में आरोपी साले ने उन्हें रोक लिया।
सरेराह कनपटी पर सटाकर मारी गोली
आरोपी ने अपनी बहन को जबरन साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने जाने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और अपनी कमर से तमंचा निकालकर शिव कुमार की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। लहूलुहान शिव कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
होनहार था शिव कुमार, हाल ही में मिला था जॉइनिंग लेटर
शिव कुमार का जीवन संघर्षों से भरा और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर था। वह न केवल एमएससी और एलएलबी की डिग्री ले चुका था, बल्कि उसने अपनी मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली थी। 3 मार्च को ही उसे एसएसएफ (SSF) में नियुक्ति पत्र मिला था और वह जल्द ही अपनी नई पारी शुरू करने वाला था। एक तरफ उसके घर में सरकारी नौकरी की खुशियां थीं, तो दूसरी तरफ आज मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026
- आगरा नगर निगम में कथित 100-200 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले का मामला गर्माया: बसपा पार्षदों ने शासन स्तर से उच्चस्तरीय एसआईटी जांच की मांग उठाई - October 15, 2026