आगरा; क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल, आगरा कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 दिसंबर 2023 को प्रातः दस बजे से आगरा कॉलेज के महिला विंग परिसर में एकदिवसीय वृहद निःशुल्क रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग निजी क्षेत्र की 35 प्रतिष्ठित कंपनियों के आने की संभावना है, जिनमें लगभग 2000 रिक्त तकनीकी एवं ग़ैर तकनीकी पद (vacancy) हैं, जिन पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। रोज़गार मेले में प्रतिभाग करने वाली नियोजकों/कंपनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) तथा एन॰सी॰एस॰ (ncs.gov.in) पोर्टल पर उपलब्ध है।
रोजगार मेला प्रभारी प्रो सुनीता गुप्ता के अनुसार उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक छात्र -छात्राएँ अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ संक्षिप्त विवरण (बायोडेटा) व पासपोर्ट साइज़ फोटो की प्रतियाँ लेकर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन का लाभ उठा सकते हैं।
जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.टेक., बी.ई., एम.बी.ए. एवं कम्प्यूटर में दक्ष योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। संक्षिप्त विवरण हेतु आवेदन पत्र सेवायोजन कार्यालय तथा आगरा कॉलेज की वेबसाइट (www.agracollegagra.org.in) पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026