आगरा: शहर के घने हजार में स्थित मनकामेश्वर गली की गंगाजी मंदिर मार्केट के एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में पूजा संबंधी पोशाक आदि रखी हुई थीं। बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से काफी का नुकसान होना बताया जा रहा है।
मनकामेश्वर गली में गंगाजी मंदिर मार्केट की चौथी मंजिल पर पंकज मिश्रा और मयंक मिश्रा का पूजा सामग्री का गोदाम है। यहां भगवान की मूर्तियां, रुई बत्ती, पोशाक और अन्य सामग्री रखी थीं।
दोपहर करीब तीन बजे लोगों ने गोदाम से धुआं उठते देखा। मौके पर लोग पहुंच गए। आग लगने से बिल्डिंग में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। लोग अपने दुकानों और घरों से बाहर निकल आए।
लोगों ने गोदाम का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मगर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुँचने से पहले स्थानीय दुकानदारों व मनकामेश्वर गली के युवाओं ने गोदाम का दरवाजा व दीवार तोड़ कर आग पर काबू पाया। आग में गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल गया। बताया गया है कि इंवर्टर में शार्ट सर्किट से आग भड़की।
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026
- आगरा बाल संप्रेषण गृह से फरार हुआ बाल अपचारी; ऑटो चालक की सतर्कता से चंद मिनटों में पकड़ा गया, 5 कर्मचारी नपे - July 28, 2026
- ’रेड रन मैराथन’ में दिखा छात्रों का जोश; विजेताओं को मिला सम्मान, एड्स के खिलाफ एकजुट हुआ आगरा - July 28, 2026