आगरा: एमजी रोड धाकरान चौराहे के पास स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर से रविवार देर रात चोर दानपात्रों के ताले तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल ले गया। आज सोमवार की सुबह चार बजे मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे तो ताला टूटा मिला। मंदिर में दो वर्ष में यह दूसरी वारदात है।
मंदिर पर लगे सीसीटीवी में चोर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वह हाथ में एक लोहे की राड लेकर आया था। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
धाकरान चौराहे के पास एमजी रोड पर दशकों पुराना मां चामुंडा देवी का मंदिर है। मंदिर के पुजारी हरिओम शास्त्री में रात में अपने घर बिचपुरी चले जाते हैं।
पुजारी सुबह चार बजे मंदिर के द्वार खाेलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। चोर ने मंदिर के अंदर रखी मूर्तियों को हाथ नहीं लगाया था। मूर्तियों पर चांदी का सामान चढ़ा है। चोर ने तीन दानपात्रों का ताला तोड़ा और उसमें रखे रुपये निकाल ले गया। पुजारी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
मंदिर में दो वर्ष पहले भी चोरी की वारदात हुई थी और चोरी का विरोध करने पर पुजारी शेखर की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर आंदोलन भी हुआ था। पुलिस ने एक महीने बाद पुजारी की हत्या का पर्दाफाश कर आरोपी को जेल भेजा था।
- आगरा की जरदोजी कला से अभिभूत हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी: बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक गुरमीत कालरा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कारीगरों से की मुलाकात - October 4, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास प्रदर्शन मामला: अदालत से राहत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए कांग्रेस नेता, समर्थकों के जुलूस के दौरान पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक - October 4, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “बात सीट की नहीं, गठबंधन की जीत की है” - October 4, 2026