कर्नाटक पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो के तहत एक मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार दर्ज किए गए इस मुक़दमे में 17 साल की एक नाबालिग लड़की की मां ने येदियुरप्पा पर ये आरोप लगाए हैं.
महिला का आरोप है कि उन्होंने जब दो फरवरी 2024 को बीएस येदियुरप्पा से मुलाक़ात की, तब उन्होंने उनकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न किया था. इस महिला ने गुरुवार की शाम को अपनी शिकायत दी थी, जिसके बाद देर रात मुक़दमा दर्ज किया गया.
बताया गया है कि धोखाधड़ी के एक मामले में कोई कार्रवाई न होने पर मदद के लिए यह महिला बीएस येदियुरप्पा के आवास गई थी. बीएस येदियुरप्पा पर पॉक्सो की धारा 8 और आईपीसी की धारा 354 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.
हालांकि इस आरोप पर बीएस येदियुरप्पा की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. लेकिन उनके दफ्तर के एक अधिकारी ने कहा, “दो महीने पहले वो महिला पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास आई थीं.”
बीएस येदियुरप्पा के दफ़्तर ने उस महिला की ओर से कई शक्तिशाली लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज किए गए मामलों की एक सूची भी जारी की है.
राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वरा ने इस मामले पर पीटीआई से बातचीत की.
उनके अनुसार ”पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच जारी है. जब तक कि हमें सच्चाई का पता नहीं चलता हम कुछ भी नहीं बता सकते. यह बेहद संवेदनशील मामला है क्योंकि इसमें हमारे राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री का नाम आया है.”
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026