Agra, Uttar Pradesh, India.रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोड़वेज विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिटी बसों में भी बहने फ्री यात्रा करेंगी। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
राखी पर भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए रोडवेज 15 अगस्त तक बेड़े की 558 बसों का संचालन नियमित रूप से करेगा। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान चालक, परिचालकों का अवकाश निरस्त रहेगा। प्रमुख बस अड्डों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सिटी बसों में भी निशुल्क यात्रा
विभाग ने बुधवार रात सिटी बसों में भी बहनों के लिए फ्री यात्रा करने का आदेश जारी कर दिया। इसके तहत शहर में चलने वाली बसों में भी उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा 12 अगस्त रात 12:00 बजे तक रहेगी।
इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया, दिल्ली, नोएडा, पलवल, फरीदाबाद जैसे व्यस्ततम रूटों पर बसों की संख्या दोगुनी की गयी है। आईएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर के अलावा भगवान टाकीज चौराहा, वाटरवर्क्स, रामबाग, सिकंदरा, सेवला, ईदगाह आदि से भी बसों का संचालन किया जा रहा है। हर आधा घंटे के बाद बस मुहैया होगी।
आगरा, अलीगढ़ के साथ ही राजस्थान की बसें भी लगातार सेवाएं देंगी।
बहनों को मुफ्त यात्रा
सरकार की ओर से इस बार भी बहनों को नि:शुल्क यात्रा का तोहफा मिला है। इसको लेकर रोड़वेज विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। यह निशुल्क यात्रा 10 अगस्त रात्रि 12 बजे से शुरू हो गयी, जो 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक रहेगी। ईटीएम मशीनों में बदलाव किया गया है।
6 दिनों के लिए अवकाश निरस्त
विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बस संचालन से संबंधित समस्त अधिकारी चालक, परिचालक व संचालन शाखा के कर्मचारियों को उक्त 6 दिवसों की अवधि के दौरान कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी अपना कार्यक्षेत्र नही छोड़ेगा।
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: एसआईटी की टीम तीसरे दिन भी मंदिर परिसर में सक्रिय, कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों से हुई सघन पूछताछ - June 17, 2026