Agra, Uttar Pradesh, India. गुरुवार को आगरा के ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले कई दिनों की अपेक्षा कई गुना पर्यटक आज मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचे थे। दिन गुरुवार का था, कुछ लोगों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया मनाया और उसके बाद लोग परिवार सहित ताजमहल को देखने के लिए पहुंचे। वहीं देशी व विदेशी सैलानियों की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते ताजमहल पर अव्यवस्था भी फैल गई। एएसआई और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लाठीचार्ज से भगदड़ का माहौल देखने को मिला।
रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटक
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एएसआई संरक्षित स्मारकों में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है और ताजमहल भी उन स्मारकों में से एक है। ताजमहल के निशुल्क दीदार को लेकर हर कोई उत्साहित है इसीलिए ताजमहल में आने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। गुरुवार को हजारों की संख्या में पर्यटक ताजमहल को निहारने के लिए पहुंचे थे। जितने पर्यटक ताज महल के अंदर प्रवेश करते उससे ज्यादा पर्यटक तो लाइन में नजर आते।
पुलिस ने बरसाई लाठियां
ऐसा लग रहा था जैसे ताजमहल निहारने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड आज टूट जाएगा। सुबह से ही पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइन बढ़ती चली गई। देखते ही देखते 1 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन हो गई। दोपहर होते-होते पर्यटकों का सब्र का बांध टूटने लगा और पर्यटक आक्रोशित होने लगे। ऐसे में पर्यटकों को संभालने के लिए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को बल का प्रयोग करना पड़ा। एक युवक को पुलिसकर्मी ने गिराकर पीटा। पर्यटकों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।
सामान्य दिनों में जहां ताजमहल देखने औसतन 20 हजार तक पर्यटक आते हैं, वहीं इन दिनों यह आंकड़ा करीब 50 हजार तक पहुंच रहा है। गुरुवार को भी ताजमहल पर सुबह से पर्यटक उमड़े। 10 बजे तक दोनों गेटों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। दोपहर दो बजे तक पूर्वी गेट पर दशहरा घाट तक और पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा से आगे तक लाइन पहुंच गई। इससे पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। पश्चिमी गेट पर बेकाबू पर्यटकों ने जबरन प्रवेश की कोशिश की। इससे बच्चे दब गए। पर्यटकों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिसकर्मी ने एक पर्यटक को लाठी मारी तो वह गिर पड़ा। इसके बाद भी पुलिसकर्मी ने उस पर लाठियां बरसाना जारी रखा। इसके बाद तीसरे पहर चार बजे के करीब एक बार फिर पर्यटकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं।
वीकेंड में और बिगड़ेंगे हालात
शुक्रवार को रक्षाबंधन से चार दिन का लांग वीकेंड शुरू हो रहा है। शुक्रवार को रक्षाबंधन, फिर द्वितीय शनिवार, रविवार और सोमवार को स्वतंत्रता दिवस है। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहेगा, लेकिन शनिवार से सोमवार तक स्मारक देखने को बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं। इससे ताजमहल पर हालात बिगड़ सकते हैं।
अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं। अगली बार जब भी स्मारक में पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क होगा तो प्रभावी व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे कि स्थिति काबू में रहे।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026