लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि सूरत में जनता का अपमान हुआ है। वहां वोट ही नहीं डालने दिया गया। हम तो पहले से कह रहे हैं, भाजपा वोट डालने का अधिकार ही छीन लेगी। देखिए वही हुआ है। ये भी संविधान की हत्या है क्योंकि इस तरह धांधली से जीते हुए लोग, जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं।
सूरत में जनता का अपमान हुआ है। वहाँ वोट ही नहीं डालने दिया गया। हम तो पहले से कह रहे हैं, भाजपा वोट डालने का अधिकार ही छीन लेगी। देखिए वही हुआ है। ये भी संविधान की हत्या है क्योंकि इस तरह धांधली से जीते हुए लोग, जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं।
भाजपा चुनाव आयोग को ठेंगा दिखा…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 23, 2024
भाजपा चुनाव आयोग को ठेंगा दिखा रही है। चुनाव आयोग को कम से कम अपनी मान-हानि के लिए तो कार्रवाई करनी चाहिए। चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह हमारी एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से अपील है कि ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान ले और चुनाव रद्द करके सब षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए। सूरत में नये सिरे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए।
-एजेंसी
- आगरा के पिनाहट में ‘दबंगों की दबंगई’: प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ के बाद की फायरिंग - March 30, 2026
- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई संगम: आगरा का ईद मिलन बना राष्ट्रीय एकता की मिसाल - March 30, 2026
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026