लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी। एक ओर तो कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है, सत्ता में आने की बात कर हरी है और दूसरी ओर कांग्रेस के नेता खुद पार्टी छोड़ रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले इसी अभियान की एक पोस्टर गर्ल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।
वंदना सिंह महिला कांग्रेस की जोन उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर मिलने के लिए समय न देने और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वह टिकट न मिलने से नाराज थीं।
वंदना सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मैं पिछले 5-6 वर्षों से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हूं। मुझे टिकट देने का वादा किया गया था पर नहीं दिया गया। पार्टी ने उन लोगों को टिकट दिया गया है जो कि मेरे बाद पार्टी में शामिल हुए हैं।
-एजेंसी
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023