लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रौदा के बयान को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। भाजपा की तरफ से इसको लेकर लगातार निशाना साधा जा रहा है। हालांकि, सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार इस्तीफा दे दिया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि, वे कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं तो स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की ‘बांटों और राज करो’ की जो नीति है उसी को सैम पित्रौदा आज बया कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया है। सैम पित्रौदा का ये बयान अत्यंत निंदनीय है और कांग्रेस पार्टी को स्वयं के उन कृत्यों के लिए, जो आज वो सैम पित्रौदा के मुंह से बुलवा रही है। देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए…ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। ये बयान भारत जैसे सनातन देश के 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है।
साथ ही कहा, उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत को रंग और चमड़ी के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। यह सचमुच कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। यह अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय बयान है, कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
बता दें कि, बुधवार को सैम पित्रोदा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। पूर्व के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण के निवासियों को अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी नाराजगी जाहिर की है।
-एजेंसी
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- स्वच्छता के सिपाहियों का सम्मान: आगरा के छत्ता जोन कार्यालय में आयोजित समारोह में सफाई मित्रों और नायकों को किया गया सम्मानित - September 30, 2026
- सपा का ‘पूछता है आगरा’ अभियान: नगर आयुक्त ने जन समस्याओं के समाधान के लिए मांगी 15 दिन की मोहलत, शहर अध्यक्ष बोले— दो हफ्ते बाद होगा कड़ा हिसाब - September 30, 2026