कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप मेहनत करते हैं, बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं। लेकिन जब वो किसी भर्ती का पेपर देता है तो पेपर लीक हो जाता है। जब ऐसा होता है तो सिर्फ बच्चे की ही नहीं, मां-बाप की मेहनत भी बर्बाद होती है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, मैंने यूपी में देखा है कि बच्चे सुबह-सुबह सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने क्या किया- अग्निवीर योजना ले आए। अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में युवा 4 साल के लिए भर्ती होंगे और बाद में फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही कहा, मीडिया के लोग आज सरकार से सवाल ही नहीं पूछते हैं। जब हमारे पिता जी प्रधानमंत्री थे, तो मीडिया वाले रोज सवाल पूछते थे। लोकतंत्र में मीडिया का काम जनता की ओर से सरकार से सवाल पूछना होता है। लेकिन आज ये जवाबदेही भी खत्म हो गई है।
इससे पहले उन्होंने कहा, आप इस चुनाव में भारी बहुमत से राहुल गांधी जी को जिताइए। आपको ऐसे सांसद मिलेंगे, जो दिन रात आपके लिए काम करेंगे और समर्पित रहेंगे। वे हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े रहते हैं और किसी से डरते नहीं है। वे आपके हैं और आपके रहेंगे।
साथ ही कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से जनता से कट गए हैं। आप जब भी उनके आसपास देखेंगे तो आपको किसान या गरीब नजर नहीं आएंगे। नरेंद्र मोदी किसी के घर नहीं जाते, लेकिन इंदिरा गांधी जी लोगों के घर जाती थीं, लोगों से मिलती थीं। यह एक पुरानी परम्परा है, जिसमें नेता समझते थे कि सेवा ही धर्म है। इसलिए पुरानी राजनीति वापस लाओ और नेता को जवाबदेही बनाओ।
-एजेंसी
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026