नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने राजद नेता लालू यादव की ओर से दिए गए परिवार वाले बयान पर शुक्रवार को आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने कहा है कि वह कभी भी इस तरह की बयानबाज़ी के पक्ष में नहीं रहे हैं.
लालू यादव ने पिछले हफ़्ते पटना में हुए जन विश्वास रैली के दौरान पीएम मोदी को घेरते हुए कहा था- “ये नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं. अरे भाई, तुम बताओ न कि तुमको परिवार में कोई संतान क्यों नहीं हुआ? ज़्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि तुम परिवारवादी है, परिवारवाद के लिए लोग लड़ रहे हैं.”
बीजेपी ने इसके जवाब में ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत शीर्ष बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने ट्विटर हैंडल में ‘मोदी का परिवार’ लगाया है.
इस बयानबाज़ी पर उमर अब्दुल्ला ने कहा है, “हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह रुक सी गयी है. उसे कैसे दोबारा ज़िंदा किया जाएगा, वोटर इन चीज़ों पर सुनना चाहता है. बजाए ये कि किसका परिवार है या नहीं है.”
“ऐसे या तो हम सेल्फ़ गोल करते हैं. या गोल पोस्ट के आगे से गोलकीपर को हटाकर मोदी साहब से कहते हैं कि जाओ अब गोल कर लो. परिवार पर खुल्लम-खुल्ला उनको गोल दे दिया. उन्होंने मौके़ का इस्तेमाल किया. उन्होंने बड़े तरीके से इस्तेमाल किया और कहा कि मोदी उनका है जिनका कोई नहीं. हमारे पास इसका जवाब ही नहीं है.”
इसके बाद लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “वो सियासी और उम्र के लिहाज़ से बहुत वरिष्ठ हैं लेकिन मुझे जो थोड़ा बहुत तजुर्बा है, वो यही है कि हमें इस तरह की सियासत छोड़कर मुद्दों की सियासत करनी चाहिए. ये चौकीदार, अदानी-अंबानी, राफेल, ये परिवार ये चलता नहीं है.”
-एजेंसी
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026
- संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - September 20, 2026
- परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक: नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय और आगरा की रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले शोभित शर्मा का भव्य सम्मान - September 20, 2026