उत्तर प्रदेश के संभल में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिम नेता ने अल्पसंख्यक समाज से वोट की अपील करते हुए मोहम्मद शहाबुद्दीन, अतीक अहमद, अशरफ, मुख्तार अंसारी के नाम पर मतदान की अपील की। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विवाद शुरु हो गया। वहीं चुनाव लड़ रहे जियाउर्रहमान बर्क ने भी कहा कि हमें बुलडोजर का खौफ नहीं, हम सिर्फ अल्लाह से डरते हैं।
संभल में चुनाव प्रचार करते हुए सपा नेता मोहम्मद उस्मान ने कहा, ‘ये नाइंसाफी और जुल्म का जो बुल्डोजर चलाया गया है, उस बुलडोजर को रोकने के लिए वोट करें। शहाबुद्दीन, अतीक, अशरफ, मुख्तार को याद करते हुए वोट करें। आजम खान पर हुए जुल्म को याद करते हुए वोट करें। रोड पर इबादत करने वाले लोगों को ठुकराने वालों की सत्ता को ठुकराने के लिए वोट करें।’
संभल लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के लिए चुनावी जनसभा के मंच से उस्मान ने कहा, ‘शहाबुद्दीन, अतीक, अशरफ को याद करते हुए वोट करें। आजम खान पर हुए जुल्मों को याद रखकर वोट करें। जो बुलडोजर चलाया गया है उस बुलडोजर को रोकने के लिए वोट करें।
अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरते
सपा प्रत्याशी बर्क ने कहा कि संभल और यूपी के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। बिलारी में योगी महाराज आए तो बुलडोजर से खौफजदा किया। वो गलतफहमी के शिकार हैं। हम अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरते। इस इलेक्शन के अंदर तुम्हारा इंजन फेल करने का काम करेंगे।
जियाउर्रहमान ने कहा कि जो कुर्बानी और परेशानी इस बीजेपी गवर्नमेंट में हुई है, वह आपको ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाएगी तो मुझे उम्मीद है उत्तर प्रदेश की सरकार भी ज्यादा लंबे समय टिक नहीं पाएगी। हम सबको एक ऐतिहासिक फैसला लेना है। हमें अपना एक-एक वोट पड़वाना है।
-एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026