ONGC बहुत सालों से कृष्णा नदी के बेसिन में तेल निकालने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, लेकिन कुछ परेशानियों और वैश्विक महामारी के कारण इस प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी हो गई थी। लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में कृष्णा नदी के बेसिन से तेल का उत्पादन शुरू हो गया है।
कहाँ से हो रहा है तेल का उत्पादन
बंगाल की खाड़ी में कृष्णा नदी के बेसिन में KG-DWN-98/2 ब्लॉक में पहली बार तेल का उत्पादन किया गया। कृष्णा गोदावरी बेसिन के जिस प्रोजेक्ट से तेल निकाला जा रहा है, वह बंगाल की खाड़ी के डेल्टा का हिस्सा है और आंध्रप्रदेश की जल सीमा से 35 किलोमीटर दूर है। इस पूरे ब्लॉक को तीन कल्स्टर्स – 1, 2, 3 में बांटा गया है और अभी क्लस्टर-2 में तेल का उत्पादन शुरू किया गया है। क्लस्टर-2 से तेल उत्पादन नवंबर 2021 तक शुरू होना था, लेकिन वैश्विक महामारी के कारण इसमें देरी हुई।
क्या है इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य
देश को एनर्जी में आत्मनिर्भर बनाने में यह अहम साबित होगा। इस प्रोजेक्ट से देश के मौजूदा तेल उत्पादन का 7 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का 7 फीसदी उत्पादन होगा। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से कच्चे तेल का उत्पादन आठ-नौ हजार बैरल किया जाएगा और 3-4 कुओं से तेल का उत्पादन किया जाएगा और फिर धीरे-धीरे अन्य कुओं को भी जोड़कर उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। यहां से 45 हजार बैरल कच्चा तेल हर दिन मिलने की उम्मीद है। साथ ही 10 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा प्राकृतिक गैस भी हर दिन यहां से निकल सकती है। हालांकि अभी इसमें कुछ साल का समय लग सकता है।
कहाँ होगी इस तेल की जाँच
कच्चे तेल की पहली खेप ONGC की कंपनी, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड भेजी जाएगी। जहां कच्चे तेल की गुणवत्ता की जांच होगी और उसका ग्रेड तय होगा।
-agency
- Agra News: भीषण गर्मी की तपिश में सेवा की ठंडक, सेवा आगरा का अभिनव प्रयास - April 25, 2025
- Agra News: अतिथि देवो भव की भावना शर्मसार, ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों से मनी एक्सचेंजर ने की बदसलूकी, शिकायत दर्ज - April 25, 2025
- Surat Spine Expert Dr. Gaurav Khandelwal Honored by Gujarat CM for Spinal Care - April 25, 2025