मुकेश अंबानी की कंपनी Jio लगातार बड़े फैसले लेती रहती है। अब जियो की तरफ से एक बार फिर बड़ा फैसला लिया गया है। मुकेश अंबानी की तरफ से कम कीमत में बेहतर प्लान्स की वजह से मार्केट में कड़ी दी है। अब जियो ने कनाडा मल्टीनेशनल कंपनी ब्रुकफील्ड के साथ एक बड़ी डील पर साइन किए हैं।
बता दें कि ब्रुकफील्ड टेलीकॉम टॉवर ऑपरेटर है जो दुनियाभर में बिजनेस करती है। यानी कंपनी के दुनियाभर में अलग-अलग क्लाइंट्स हैं। अब ब्रुकफील्ड सबसे बड़ी टेलीकॉम टॉवर कंपनी बन गई है क्योंकि जियो के साथ कंपनी ने 16500 करोड़ रुपए की डील साइन की है। अब डील तो साइन हो गई है, लेकिन इसमें रेगुलेटरी अप्रूवल की जरूरत होगी।
अब तक Indus भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम टॉवर कंपनी थी। कंपनी के करीब 2 लाख टॉवर थे लेकिन ATC India के साथ डील के बाद ब्रुकफील्ड के भारत में 2,53,000 टॉवर हो गए हैं। अमेरिकन कंपनी ATC ने 17 साल बाद भारत छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि कंपनी की टॉप क्लाइंट Vodafone-Idea काफी स्ट्रगल कर रही है। फाइनेंशियल और ऑपरेशनल परेशानियों की वजह से वोडाफोन-आइडिया ने अपना पार्टनर खो दिया।
रिपोर्ट्स की मानें तो Jio के साथ ब्रुकफील्ड की डील के बाद कंपनी को काफी मुनाफा होने वाला है। जबकि पहले इस मार्केट में ATC का दबदबा था, लेकिन Vodafone Idea के बाद कंपनी को भारतीय बाजार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। ब्रुकफील्ड ने इस पर कहा कि हम टेलीकॉम टॉवर पोर्टफोलियों को एक्सपेंड करने पर जोर दे रहे हैं। इससे कस्टमर्स को बेहतर नेटवर्क कनेक्शन मिलेगा। डिजिटल कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी।
Jio के इस फैसले के बाद कंपनी के नेटरवर्क में काफी सुधार होगा। कुछ समय पहले ही एलन मस्क ने सैटेलाइट लॉन्च की थी। इसकी मदद से ‘स्टारलिंक’ के नेटवर्क में काफी सुधार होगा। इससे कॉलिंग से लेकर इंटरनेट तक हर चीज में काफी सुधार होगा।
-एजेंसी
- लखनऊ अग्निकांड का ‘हीट’: निलंबन के बाद FSSO कमलेंद्र कुमार सिंह का पलटवार, कहा- अन्यायपूर्ण है मेरे खिलाफ कार्रवाई - June 24, 2026
- लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों को आगरा का नमन: संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर व्यापार मंडल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - June 24, 2026
- लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार: घायलों से मुलाकात कर की एक करोड़ के मुआवजे की मांग - June 24, 2026