उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार तड़के सुबह खौफनाक हादसा हो गया। हादसे में एक इंजीनियर और एक डॉक्टर की मौत हो गई है और तीन लोग घायल है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार पेड़ टकरा कर गड्डे में गिर गई।
कैंट पुलिस के अनुसार मरने वालों में आजमगढ़ के रहने वाले अजय भारती और जौनपुर के रहने वाले विकास मौर्या है। डॉ अजय निगोहां में तेजस डेंटल क्लीनिक चलाते थे, जबकि विकास लखनऊ मेट्रो में इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट में इंजीनियर थे।
दोनो रायबरेसी रोड स्थित एल्डिको के एक घर में जलालपुर निवासी अमित मोर्या के साथ किराए पर रहते थे। तीनों दो अन्य दोस्तों अमित गुप्ता और सौरभ गुप्ता के साथ शनिवार रात कार से घूमने निकले थे। अमित और सौरभ चचेरे भाई है। अमित कार चला रहे थे।
सौरभ के अनुसार रात में करीब डेढ़ बजे कैंट स्थित सुहानी खेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक वे कार में टक्कर मार दी। जिससे कार कई फुट उछलकर पेड़ फुट उछलकर पेड़ से टकराकर गहरे गड्डे में गिर गई।
हादसे के दौरान रास्ते से गुजर रहे फुरकान अली ने रात करीब पौने दो बजे कैंट थाने में हादसे की सूचना दी। हजरतगंज और पीजीआई से फायर टीम भी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने कार में अजय और अमित को बाहर निकाल कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026