उत्तर प्रदेश के कानपुर में बहुत अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोरों ने इलाके के टोयटा शोरुम से 59 लाख रुपये की चोरी की। पुलिस द्नारा पकड़ जाने के बाद चोरों ने जो बताया लोग हैरान रह गए।
दरअसल चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पूरे गांव वालों के लिए खाने की व्यवस्था कराया था। इतना ही नहीं चोरों ने गांव वालों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा। उन्ही चोरी किए हुए पैसों से चोरो नें गांव में बार बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की थी।
डीसीपी ईस्ट शिवाजी शुक्ला ने बताया कि 4 जून को महाराजपुर के सनी टोयटा शोरुम में 59 लाख रुपयों की चोरी की। सर्विलांस की मदद से कुंभारन का पुरवा थाना नवाबगंज प्रतापगढ़ के रहने वाले 23 साल के रंजीत प्रजापति और श्यामू उर्फ राजेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में पता चला कि इससे पहले रंजीत गुड़गांव के एक कार शोरुम में 6 लाख रुपये की चोरी की थी। चोरी करके वह गांव भाग गया था। गांव में अपने दोस्त श्यामू को अपना पार्टनर बनाया और कानपुर के श्यामनगर के एक होटल में रुक गया। टोयटा कार शोरुम की रेकी के बाद पीछे की बाउंड्री से शोरुम में पहुंचे। वहां लॉकर से 59 लाख रुपये कैश चोरी करके प्रतापगढ भाग निकले थे।
ऐसे हुआ खुलासा
महाराजपुर थाना प्रभारी शुक्ला ने बता टेडा फिल्टर टेक्निक से जांच की गई। जिसमें प्रतापगढ़ के रहने वाले दोनो शातिर चोरो के मोबाइल नंबर सामने आए। दोनो की गोपनीय पड़ताल की गई तो सामने आया कि चोरी वाली तारिख के बाद से दोनो संदिग्ध नंबर वाले व्यक्तियों ने गांव में 30 बकरे कटवाकर बड़ा भोज की व्यवस्था की थी। साथ ही बार बालाओं का डांस भी कराया था।
इतना ही नहीं मकान को बनवाने के लिए ईंट, मौरंग और गिट्टी भी गिरवा दी थी। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। 30 जून को कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में प्लाट खरीदने के लिए आए थे। लोकेशन मिलते ही महाराजपुर थाने की पुलिस ने प्रतापगढ़ के श्यामू और रंजीत को ड्योढी घाट रोड पर गिरफ्तार कर लिया।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026