रेत खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14 मार्च को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जांच एजेंसी ने यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, मुंबई और दिल्ली में 13 स्थानों पर की गयी है।
जानकारी के मुताबिक, रेत खनन मामले में ईडी ने उत्तर प्रदेश, मुंबई और दिल्ली में 13 स्थानों पर छापेमारी की। जिनमें गायत्री प्रजापति उनकी पत्नी और बेटों के आवास शामिल हैं। इसके अलावा गायत्री प्रजापति की महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है। अमेठी के आवास विकास कालोनी और गंगागंज मोहल्ले में भी ईडी की छापेमारी जारी है।
ईडी इससे पहले ही लखनऊ के मोहनलालगंज में गायत्री प्रजापति की दस बीघा जमीन को कुर्क कर चुकी है। यह जमीन गायत्री के नौकर के नाम पर थी। इसके अलावा मुंबई स्थित छह फ्लैट भी ईडी अटैच कर चुकी है।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026