Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. इंस्टाग्राम पर अपनी रील व वीडियो की वजह से छाई रहने वाली मॉडल व एक्ट्रेस नीता शर्मा रविवार को बिचपुरी क्षेत्र के कलवारी के गांव अमरपुरा में अपने मित्र अजय राजपूत से मिलने पहुंची। नीता शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा है कि वे गरीब व बेसहारा बच्चों का हौसला बनना चाहती हैं।
एक्ट्रेस नीता शर्मा ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इन दिनों वे मुंबई में रह रही हैं। नीता शर्मा ने कहा कि उनके इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन फैन फॉलोइंग हैं। उनके कई वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुए हैं। हाल की में रिलीज हुए लिरिक्स डर बदर भटक रहा गाने में भी उन्होंने काम किया है।
नीता शर्मा ने कहा कि इससे पहले वे तीन गानों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कई वेब सीरिज में भी काम किया है। नीता ने कहा कि वे पिछले तीन साल से मॉडलिंग व एक साल से एक्टिंग लाइन में काम कर रही हैं। नीता ने कहा कि उनका लक्ष्य बडी एक्ट्रेस बनना है।
एक्ट्रेस नीता शर्मा ने अपने मित्र अजय राजपूत के साथ सिकंदरा स्मारक भी घूमा। बता दें कि अमरपुरा के अजय राजपूत भी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026