Hathras (Uttar Pradesh, India) । जनपद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार वितरण के लिए दिन सुनिश्चित कर लिए गए हैं। इस माह पोषाहार वितरण शुक्रवार 17 जुलाई को होगा। जिसमें सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियमों का पालन करते हुए रोस्टर के आधार पर पोषाहार का वितरण किया जाएगा।
कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों को पुष्टाहार मिले। इसके लिए यह भी जरूरी है कि इस कार्य से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी इस दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें। पोषाहार के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का भी पालन किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर पोषाहार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का पालन करने के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। डीपीओ ने बताया संचारी रोग नियंत्रण माह-जुलाई 2020 के लिए जारी माइक्रोप्लान में निर्धारित पुष्टाहार की तारीख 18 जुलाई दिन शनिवार नियत की गई थी। लेकिन कोविड-19 नियंत्रण के लिए शासन द्वारा शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। इसलिए जुलाई में पुष्टाहार वितरण के लिए 17 तारीख दिन शुक्रवार निर्धारित किया गया है। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों से उस दिन ज्यादा-ज्यादा से केंद्रों का निरिक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह केंद्र पर आने वाले सभी लाभार्थियों के मोबाइल नंबर नोट करें तथा सभी लाभार्थियों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाना ना भूलें। डीपीओ डीके सिंह ने बताया जनपद के जो एरिया हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं, उन जगहों में पोषाहार वितरण लॉक डाउन समाप्त होने के पश्चात किया जाएगा।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026