Agra, Uttar Pradesh, India.आगरा दक्षिण विधानसभा के जयपुर हाउस में चोरी की घटना पर कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने नाराजगी प्रकट की है। वे मौके पर पहुंचे और पुलिस वालों को तलब किया।
थाना लोहामण्डी के अन्तर्गत जयपुर हाउस में मकान नं. 58 श्री अरोड़ा के यहां चोरी की घटना हुइ है। उ0प्र0 सरकार के कैबिेनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। त्वरित कार्यवाही के लिए क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर बुलाकर निर्देशित किया। घटना का जल्द ही खुलासा करने का आदेश दिया।
यह भी निर्देशित किया कि जयपुर स्थित पार्क में अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में पुलिस बढायी जाये।
इस मौके पर जयपुर हाउस के पार्षद मुकुल गर्ग, अरविन्द शर्मा गुडडू, डाॅ0 अलौकिक उपाध्याय, छीतरमल , ओ0एस0 गर्ग , नवीन गौतम आदि उपस्थित रहे।
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026
- जो लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी के घटनाक्रम से जरा भी विचलित नहीं होते, वे किसी भी बात से शर्मिंदा नहीं हो सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी चर्चा में - July 22, 2026
- ’जूता गायब, कपड़े अस्त-व्यस्त’, राहुल गांधी की तस्वीर ने खींचा ध्यान; छात्रों के मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने - July 22, 2026