साइबर फ्रॉड करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रयोग शुरू हो चुका है. इसीलिए AI वॉइस क्लोन स्कैम तेजी से चलन में आ रहा है. इस स्कैम में स्कैमर्स आपका दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बनकर कॉल करते हैं और इसमें मजेदार ये है कि ये आवाज हूबहू दोस्त, रिश्तेदार और परिचित की आवाज से बिलकुल मेल खाती है.
स्कैमर्स आपके दोस्त, परिचित या रिश्तेदार की आवाज को क्लोन करके फोन कॉल करते हैं और आपसे मदद की गुहार करते हैं. ज्यादातर बार आप स्कैमर्स के इस बहकावे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं.
AI वॉइस क्लोन पहचानने का तरीका
अगर कोई परिचित आपको अचानक कॉल करें और तुरंत मदद की गुहार लगाए, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. ऐसी स्थिति में आपको तुरंत मदद करने से बचना चाहिए और कुछ समय बात उसे उसके पर्सनल नंबर पर कॉल करके इसके बारे में बताना चाहिए.
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
अगर आपके किसी परिचित की अचानक कॉल आए जो कि काफी दिनों से आपके संपर्क में नहीं है. साथ ही उसकी आवाज में आपको रोबोटिक साउंड या फिर किसी तरीके का कृत्रिम आभास हो तो आपको इसका रिप्लाई नहीं करना चाहिए.
आपके पास किसी परिचित की कॉल आती है और आपको उसकी बात करने की टोन में बदलाव महसूस होता है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए की ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वॉइस कॉल हो सकती है, जो की आपको ठगने के लिए की गई हो.
AI वॉइस क्लोन स्कैम से कैसे करें बचाव
आपके पास किसी परिचित का अननॉन नंबर से कॉल आता है या फिर वॉइस मेल या वॉइस चैट आता है, तो आपको इसका रिप्लाई नहीं करना चाहिए. संभव है कि ये AI वॉइस क्लोन स्कैम हो.
जब भी कॉल करके आपका कोई परिचित आपसे फोन पर मदद मांगे और किसी अनजान अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की बात करें तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ऐसी स्थिति में आपको फंड ट्रांसफर नहीं करना चाहिए.
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026