♦
सरकार ने अब घरेलू गैस खपत का कोटा तय कर दिया है। जारी हुए नए आदेश के मुताबिक घरेलू ग्राहक अब एक साल में केवल 15 बार गैस सिलेंडर को रिफिल करा सकेंगे। 1 महीने में 2 से अधिक रिफिल नहीं ले पाएंगे। इस नए आदेश के बाद उन तमाम घरों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं जिनके घरों में एक महीने में दो सिलेंडर दो बार रिफिल होते हैं या वे जरूरत न होने के बावजूद वे सिलेंडर को रिफिल कराकर दूसरों को बेच देते थे।
इंडेन वितरक संघ आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि अब घरेलू उपभोक्ता एक साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ही रिफिल करा सकेंगे।
अगर किसी घरेलू ग्राहक को 1 साल में 15 से अधिक रिफिल लेनी है तो उसके लिए तेल कंपनी के अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।
–
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- शौक बना हैवानियत! आगरा में जर्मन शेफर्ड का मुंह बांधकर सड़क पर मरने छोड़ा, कैस्पर्स होम ने आधी रात को बचाई जान - March 24, 2026
- आगरा विवि में ‘अध्यात्म’ बनाम ‘प्रशासन’: चुनाव की फाइल गायब होने पर कर्मचारी नेता ने कराया मुंडन, धारण किया भगवा - March 24, 2026