Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (यूपी बोर्ड) का क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में खुलवाने के लिए डॉ. देवी सिंह नरवार ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को ज्ञापन सौंपा है। मांग की है कि अपने स्तर से प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजें। यह मामला लाखों छात्रों और अभिभावकों के हित में है। इससे पहले वे सभी जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों आदि को ज्ञापन सौंप चुके हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय आगरा में यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने से इनकार कर चुका है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि 2001 से प्रस्ताव लम्बित चल रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से आगरा मंडल, अलीगढ़ मंडल, झांसी मंडल और कानपुर मंडल (आंशिक) के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों को लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय जनता की बड़ी समस्या हल हो जाएगी। क्षेत्रीय कार्यालय के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में बीटीसी छात्रावास के खाली पड़े 30 भवनों को उपयोग में लाया जा सकता है। इस बारे में भी प्रस्ताव भेज जा चुका है।

डॉ. नरवार ने बताया कि आगरा में 900 से अधिक माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल एवं इंटर) हैं। ये सभी क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से संबद्ध हैं। इससे समय और धन दोनों की बरबादी हो रही है। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर जिलों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इन 15 जिलों में 8 हजार माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा 10 और 11 के 11 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्राइवेट ईसीजी’ का खेल: वार्ड में 300 रुपये की वसूली का वीडियो वायरल, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी - July 29, 2026
- डिंपल यादव का सरकार पर तंज: कहा- सांसदों पर दबाव बनाने वाली सरकार युवाओं के हौसले के आगे बेबस - July 29, 2026
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026