आगरा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को आयोजित नमो ऐप कार्यशाला में मुख्य वक्ता महानगर प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता जनता के साथ सेल्फी लेकर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नामांकित करें। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा एससी एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक मोर्चा को भी दी गई है।
महाजन भवन जयपुर हाउस पर हुई कार्यशाला का शुभारंभ एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला में अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुशासन दिवस मनाएंगे। भाजपा नमो ऐप के जरिए माइक्रो डोनेशन अभियान भी चलाएगी।
इसमें लोगों से स्वेच्छा से पार्टी कोष में कोई राशि दान कराई जाएगी। सौ दिवसीय चैलेंज अभियान चलाया जाएगा। इसमें सफल रहने वाले कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने के साथ विशेष मान्यता दी जाएगी।
कार्यशाला में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, विधानसभा विस्तारक, मंडल प्रभारी, मंडल संयोजक, नमो एप संयोजक सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
- कातिल भी मेरा, मकतूल भी मेरा: आगरा में भाई-भाई के झगड़े ने तोड़ा मां का कलेजा - March 14, 2026
- सड़क पर भिड़े आगरा नगर निगम के ‘योद्धा’: सफाई नायक और इंस्पेक्टर के बीच जमकर चले लात-घूंसे, नगर आयुक्त ने बिठाई जांच - March 14, 2026
- आगरा में दबंगई: पान मसाला लेने रुके युवक को पीटा, फिर कर दी फायरिंग; सिकंदरा में ‘जूडियो’ के पीछे मची दहशत - March 14, 2026