संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ मेले में हर दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 11 जनवरी से शुरू हुए मेले में 16 जनवरी तक 7 करोड़ ज्यादा लोगों ने संगम व अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा ली है। जिसके बाद महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा के लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इस बीच यूपी पर्यटन विकास निगम ने महाकुंभ क्षेत्र व प्रयागराज शहर के भ्रमण के लिए हेरिटेज टूर पैकेज शुरू किया है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है।
यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, महाकुंभ श्रद्धालु व पर्यटक इस टूर के लिए 2020 रुपये में ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। निगम ने यह टूर पैकेज 13 जनवरी से शुरू कर दिया है। हेरिटेज टूर के लिए इच्छुक पर्यटक www.upstdc.co.in पर बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज का हर कोना अध्यात्म, इतिहास और पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर प्राचीन धार्मिक स्थलों तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। हेरिटेज टूर हर रोज सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त होता है। आइये जानते हैं कि महाकुंभ क्षेत्र व प्रयागराज शहर के भ्रमण के लिए हेरिटेज टूर पैकेज में क्या-क्या देश पाएंगे-
हेरिटेज टूर में इन जगहों के होंगे दर्शन
1- त्रिवेणी संगम से लेकर गंगा, यमुना, अदृश्य सरस्वती महाकुम्भ मेले का दर्शन तथा संगम स्थल का दर्शन।
2-अक्षयवट कॉरीडोर, इलाहाबाद किला, अक्षयवट वृक्ष, बड़े हनुमान मंदिर, हनुमान की लेटी हुई मूर्ति तथा भारद्वाज आश्रम का दर्शन।
3- ऋषि भारद्वाज की तपोस्थली का दर्शन।
4- महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद पार्क और उनकी स्मृति में बनाए गए अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद संग्रहालय का भ्रमण।
5- दोपहर का भोजन कराने के पश्चात दो बजे श्रृंगवेरपुर (रामघाट, महादेव मंदिर, रामशयन आश्रम आदि के दर्शन) का भ्रमण।
6- सुबह इलावर्त होटल से शुरू यह यात्रा होटल इलावर्त पर ही शाम छह बजे समाप्त होगी।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026