भारत की बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक ताकत का लोहा अब चीन भी मानने लगा है। दरअसल, चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक लेख लिखा गया है। इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव की तारीफ की गई है। लेख के अनुसार भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने ‘भारत नैरेटिव’ के विकास के लिए ज्यादा सक्रियता से काम कर रहा है।
लेख में मोदी सरकार की तारीफ
ग्लोबल टाइम्स के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक, सामाजिक प्रशासन और विदेश नीति की तारीफ की गई है। ग्लोबल टाइम्स चीन का सरकारी अखबार है और इसमें प्रकाशित लेखों को चीन की सरकार के विचार माना जाता है। ताजा लेख चीन की शंघाई स्थित फुदान यूनिवर्सिटी के दक्षिण एशिया मामलों के जानकार झांग जियादोंग ने लिखा है। इस लेख में भारत की बीते चार साल की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है।
लेख में भारत के मजबूत आर्थिक विकास, शहरी प्रशासन में बेहतरी और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में आए भारत के, खासकर चीन के प्रति नजरिए का जिक्र किया गया है। लेख में झांग लिखते हैं कि ‘उदाहरण के लिए, जब चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन के मुद्दे पर चर्चा होती थी तो भारतीय प्रतिनिधियों का फोकस पहले असंतुलन दूर करने के लिए चीन द्वारा उठाए गए कदमों पर ही होता था, लेकिन अब भारतीय प्रतिनिधि भारत की निर्यात क्षमता को बढ़ाने पर फोकस करते हैं। तेज आर्थिक विकास और सामाजिक विकास के चलते भारत अब पहले से ज्यादा रणनीतिक रूप से विश्वास से भरा हुआ है।
भारत की विदेश नीति को भी सराहा
2 जनवरी को प्रकाशित हुए लेख में लिखा गया है कि ‘अब राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत का जौर भारतीय लोकतंत्र पर ज्यादा है। भारत अब औपनिवेशिक दौर की छाया से दूर हो रहा है और विश्व गुरु की तरह काम कर रहा है।’ मोदी सरकार की विदेश नीति की भी जमकर तारीफ की गई है। लेख के अनुसार भारत आज कई देशों के साथ एक साथ अपने संबंध संतुलित करके चल रहा है। जहां एक तरफ वह अमेरिका, जापान और रूस के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बेहतर रणनीति दर्शा रहा है। भारत आज ध्रुवीय दुनिया में एक मजबूत पक्ष बनकर उभर रहा है।
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026