मुंबई। कांतारा फिल्म के प्रीक्वेल को लेकर खबर है कि ये जून 2024 के बाद रिलीज की जा सकती है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें साउथ के एक अनूठे कल्चर की झलक देखने को मिलती है. इस फिल्म की कहानी के साथ लोगों ने कनेक्ट किया और शिवा के रोल में ऋषभ शेट्टी ने ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया. अब इसके प्रीक्वल में ऋषभ के रोल को लेकर एक ट्विस्ट सामने आया है, रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में ऋषभ का किरदार भगवान शिव से प्रेरित होगा.
सभी जानते हैं कि कांतारा में ऋषभ का किरदार कितना इंटेंस था. अब इसके दूसरे पार्ट में इसकी इंटेंसिटी और भी बढ़ती हुई नजर आएगी. इससे ये साफ होता है कि इस साल उनका रोल फैंस का और भी एंटरटेनमेंट करता नजर आएगा. ये रोल फिल्म के लिए बहुत महत्व भी रखता है. फिल्म के निर्देशक भी खुद ऋषभ शेट्टी ही थे और उन्होंने स्टोरी के टेंपो को देखते हुए अपने रोल के साथ उन्होंने थोड़ा क्रिएटिविटी की है. हालांकि उन्होंने रोल को पहले पार्ट की एंडिंग के हिसाब से ही कनेक्ट किया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये किरदार फैंस को कितना रास आता है.
बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 30 सितंबर 2023 को रिलीज हुआ था. इसका बजट करीब 16 करोड़ के आस-पास का था लेकिन फिल्म ने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया साथ ही इसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस की बेकरारी भी बढ़ा दी. फिल्म ने दुनियाभर में अपनी कमाई से चौंका दिया और इसके पहले पार्ट का कुल कलेक्शन 360 करोड़ का रहा था.
– -एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026