Agra, Uttar Pradesh, India. हड्डी, मुख, दांत, टीबी या सांस सम्बन्धी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अप्रैल और मई के महीनों में वे 20 दिन निशुल्क परामर्श पा सकते हैं। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में डॉक्टर फ्री परामर्श देंगे, वे बच्चों को भी बिना किसी फीस के ओपीडी में देखेंगे।
बिजनेस हैड प्रदीप कण्डारी ने बताया कि हॉस्पिटल में मेगा हैल्थ कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कई दिनों तक यानि 25 अप्रैल से 25 मई 2022 तक चलेगा। इसके तहत सोमवार, मंगलवार और बुधवार के दिनों में हड्डी रोग, मुख एवं दंत रोग, शिशु एवं बाल रोग और टीबी एवं सांस रोगों की ओपीडी फ्री रखी गई है।
ओपीडी का समय सुबह 10 से दोपहर 2 एवं अपराह्न 3 से सांय 5 बजे तक रहेगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल गुप्ता, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा अरोड़ा गुप्ता, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर भारद्वाज, सांस एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मित्तल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8191022444 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026