वर्चुअल संवाद में कहा- यूपी में 100 एयरपोर्ट बनने की क्षमता, योगी आदित्यनाथ को सराहा
Agra (Uttar Pradesh, India)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, केशव प्रसाद मौर्य, सड़क, हाईवे, एयरपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने नदियोंखासकर गंगा को उत्तर प्रदेश का ग्रोथ इंजन बताया है। भारतीय जनता पार्टी के ढांचागत परियोजनाओं पर आधारित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद में इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुडे़ लोगों से संवाद करते हुए केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री ने कहा कि कानपुर से लेकर वाराणसी तक आज गंगा नदी 80 प्रतिशत तक साफ हो गई है।
गडकरी ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी विजन को पूरा करने की क्षमता यूपी में है। लेकिन इसके लिए प्रदेश को अपने संसाधनों का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर विजन विकास का हो, देश हित में हो और क्रियान्वयन सही तरीके से हो तथा निर्णय में पारदर्शिता हो तो देश की उन्नति को कोई रोक नही सकता। इसी विचार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काम कर रही है।
गडकरी ने कहा कि सुखी, समृद्ध भारत का निर्माण व गांव, गरीब, किसान का कल्याण करने वाला देश का निर्माण हो, यही हमारी विचारधारा है। यही भारतीय जनता पार्टी का चिंतन है और यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलते हुए प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रहा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए देश का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर है। उन्होंने कहा कि गडकरी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा व देश में जल मार्ग का प्रारम्भ हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक इसके आयोजक रहे।
गडकरी ने कहा कि यूपी के पास गन्ना मिलों का प्रचुर क्षेत्र है। प्रदेश के गन्ना किसानों को उद्यमी बनना होगा। केवल एथेनाल का अगर उपयोग किया जाए तो प्रदेश सबसे बडा एक्सपोर्टर बन सकता है। किसानों को गन्ना का उचित मूल्य देने और गन्ने के हर भाग को उद्यम से जोड़ने पर किसानों को भारी लाभ होगा। बैंकों से बात करके मिलों को चलाना चािहए और भारी मात्रा में एथनॉल का उत्पादन करना चाहिए। गडकरी ने कहा कि यूपी में कम से कम सौ एयरपोर्ट बनाने की क्षमता है।
गडकरी ने सड़क निर्माण पर योगी सरकार की पीठ को थपथपाते हुए कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल था। अब प्रदेश में केवल सड़के ही है, सड़क में गड्ढ़े नहीं हैं। उन्होंने नई तकनीक से सड़क बनाने की जानकारी दी। उनका कहना था कि इस तकनीकी से खर्च घटने के साथ रखरखाव भी न्यूनतम होगा। नई तकनीकी से बनीं सड़कें तीन पीढियों तक यानी दो सौ वर्ष तक कारगर रहेंगी। उन्होंने योगी सरकार की इस बात के लिए प्रशंसा की कि, सरकार गंगा एक्सप्रेस वे की ओर अपने कदम बढा रही है। प्रदेश में बन रहे हाईवे से उद्योगों को लाने में आजादी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी के वर्चुअल संवाद में आगरा से ब्रजक्षेत्र मीडिया संयोजक केके भारद्वाज, आर के सिंह राघव, अरुण पाराशर भी जुड़े।
- Το Lizaro Casino Δημιουργεί μια Σφαίρα Καζίνο Ψυχαγωγίας για τους Παίκτες στην Ελλάδα - November 12, 2026
- Parcheggio in attesa del Bigger Bass Bonanza Slot in fase di acquisizione in Italia - November 12, 2026
- Anledningen till att Klirr Casinos felmeddelanden framstår som logiska – ett svenskt utvecklarperspektiv - November 12, 2026