हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के पास रोडवेज जनरथ बस और मैक्स गाड़ी में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।
वहीं, इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
-एजेंसी
- श्रीरामलीला महोत्सव 2026: चित्रकूट में जीवंत हुआ ऐतिहासिक ‘भरत मिलाप’, प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाएं सिर पर लेकर अयोध्या लौटे भरत - October 11, 2026
- यूपी रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा ‘शून्य मूल्य’ का टिकट, दुर्घटना बीमा का मिलेगा पूरा सुरक्षा कवच, अब बिना झंझट के हो सकेगी मुफ्त यात्रा - October 11, 2026
- लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकरिणी के पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, कुर्सियां टूटीं, चले जूते-चप्पल; पार्षद ममता चौधरी की टिप्पणी के बाद आपस में भिड़े समर्थक - October 11, 2026